Dharm Desk – भारतीय संस्कृति में घर की चौखट को केवल लकड़ी या पत्थर का एक हिस्सा नहीं बल्कि घर की नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बिंदु माना जाता है। चौखट को मंदिर के समान पवित्र माना गया है।क्योंकि यही वह जगह है, जहा से घर में खुशहाली और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। यदि अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो देहरी की सफाई और देखरेख से जुड़े कुछ बहुत महत्वपूर्ण नियमों का ध्यान रखें।

दोनों समय जल का छिड़काव जरूर करें

सुबह और शाम के समय अपने घर की चौखट पर जल का छिड़काव जरूर करना चाहिए। साफ जल छिड़कने से चौखट की नकारात्मकता दूर होती है और माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नौकर से न कराएं चौखट की सफाई

घर की चौखट को बहुत पवित्र जगह माना गया है। इसलिए इसकी सफाई किसी बाहरी इंसान या नौकर से करवाने के बजाय घर के मालिक या मालकिन को खुद ही करनी चाहिए। स्वयं सफाई करने से घर के प्रति सम्मान और पवित्रता का भाव बना रहता है।

चौखट है मंदिर समान

घर का मुख्य दरवाजा और उसकी चौखट किसी मंदिर से कम नहीं है। यह घर में प्रवेश करने का एकमात्र मार्ग है। यदि चौखट को गंदा या अनदेखा रखा जाता है।तो वहां से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है।

देवी लक्ष्मी का स्वागत

सफाई के बाद चौखट पर दिया जलाना रोली-अक्षत से तिलक करना और प्रणाम करना बहुत शुभ होता है। इस परंपरा का पालन करने से देवी लक्ष्मी खुश होती हैं और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

नकारात्मक ऊर्जा रखें दूर

साफ-सुथरी चौखट घर को बुरी नजर और नकारात्मक तत्वों से बचाती है। इसलिए नियमित सुबह-शाम चौखट को साफ रखकर धूप-दीप से उसकी आराधना करनी चाहिए।