Technology Desk: भारत में iPhone यूजर्स के लिए Apple Maps का इस्तेमाल अब पहले से आसान होने जा रहा है। Apple ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के भारत में अपने Maps ऐप का Transit फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब बस, मेट्रो और ट्रेन जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी जानकारी सीधे Apple Maps पर देख सकेंगे।

अब तक भारत में Apple Maps पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी सीमित थी। इसके लिए यूजर्स को Google Maps या दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। नए अपडेट के बाद Apple Maps में ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूट, टाइमिंग और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी।

भारत में Transit फीचर की हुई पुष्टि

MacRumors के कंट्रीब्यूटिंग रिसर्चर हारून पेरिस ने सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारत में Apple Maps Transit फीचर के उपलब्ध होने की जानकारी दी थी। इसके बाद Gadgets 360 ने भी भारत में इस फीचर के रोलआउट की पुष्टि की है।

हालांकि, Apple ने अभी तक भारत में Transit फीचर शुरू किए जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कंपनी की वेबसाइट पर उन देशों और क्षेत्रों की लिस्ट में भी फिलहाल भारत का नाम दिखाई नहीं दे रहा है, जहां Transit फीचर उपलब्ध है।

Apple Maps Transit में क्या मिलेगा?

बस, ट्रेन और मेट्रो के रूट

Transit फीचर के जरिए यूजर्स पब्लिक ट्रांसपोर्ट से अपनी यात्रा की जानकारी देख सकेंगे। इसमें बस, ट्रेन और मेट्रो के रूट के साथ डिपार्चर और अराइवल टाइम की जानकारी मिल सकती है।

कनेक्टिंग रूट और किराए की जानकारी

किसी सफर के दौरान अलग-अलग पब्लिक ट्रांसपोर्ट को जोड़कर बनाए गए रूट भी Apple Maps पर देखे जा सकते हैं। सपोर्टेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम में किराए की जानकारी भी दिखाई जा सकती है।

लाइव टाइमिंग और लोकेशन

Apple Maps कुछ सपोर्टेड ट्रांसपोर्ट सेवाओं के लिए बस और ट्रेन की लाइव लोकेशन दिखा सकता है। अगर किसी सेवा में देरी या कोई दूसरी परेशानी है, तो उसकी जानकारी भी यूजर्स को मिल सकती है।

स्टॉप अलर्ट

सफर के दौरान Apple Maps यूजर्स को उनके उतरने वाले स्टॉप या स्टेशन के पास पहुंचने पर अलर्ट दे सकता है। इससे यात्रियों को अपना स्टेशन या स्टॉप मिस होने से बचने में मदद मिल सकती है।

Transit Nearby फीचर

Transit Nearby की मदद से यूजर्स अपने आसपास मौजूद बस स्टॉप, स्टेशन और वहां से मिलने वाली पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं की जानकारी देख सकेंगे। इसके साथ आसपास की डिपार्चर टाइमिंग भी चेक की जा सकती है।

पसंदीदा रूट को कर सकेंगे पिन

यूजर्स अपने रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रांजिट रूट को Apple Maps में पिन कर सकते हैं। इससे बार-बार इस्तेमाल होने वाले रूट को आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा।

Apple Maps में अलग Transit Map मोड भी दिया गया है। इसमें किसी शहर के प्रमुख बस और मेट्रो रूट को मैप पर अलग तरीके से देखा जा सकता है।

टिकट पेमेंट का ऑप्शन भी मिलता है

Apple Maps Transit में कुछ देशों और चुनिंदा ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए टिकट या ट्रांजिट पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। इसमें Apple Pay, ट्रांजिट कार्ड या संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऐप के जरिए भुगतान किया जा सकता है।

हालांकि, भारत में Apple Maps Transit के साथ टिकट पेमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

iOS 27 में भी मिले थे Apple Maps में बदलाव

इससे पहले Apple ने iOS 27 अपडेट के साथ Apple Maps में कई बदलाव किए थे। इनमें Flyover फीचर में सुधार भी शामिल था। इसके जरिए कुछ शहरों का 3D व्यू एरियल इमेजरी और AI की मदद से देखा जा सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m