जालंधर. पंजाब में विधानसभा चुनाव के पहले कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. खबर है कि जालंधर आप पार्टी के पूर्व हलका ईंचार्ज दिनेश ढल्ल ने भाजपा का दामन थाम लिया. पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों की अगुवाई में दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल हुए.
दिनेश ढल्ल को पार्टी में शामिल करवाने के बाद पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों ने उनका स्वागत किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. अब पंजाब में भाजपा को लेकर कई अहम कार्य किए जाएंगे.इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा कि पार्टी पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा. इससे ये साफ हो गया कि अब भाजपा के तैयारी जोरो पर है, जिसके जरिये वह अब पंजाब में एक बार फिर से अकेले सरकार बनाने का प्रयास करने जा रही है.
आप में थी नाराजगी
आपको बता दें कि दिनेश ढल्ल AAP से नाराज़ चल रहे थे. इसका कारण यह था कि पार्टी हाईकमान ने नॉर्थ हलके का इंचार्ज पद उनसे छीनकर मेयर विनीत धीर को दे दिया था, जिसके बाद से ही वह पार्टी से खफा थे. चुनाव से ठीक पहले दिनेश ढल्ल का भाजपा में जाना शहर की राजनीति में अहम माना जा रहा है. जालंधर नॉर्थ में दिनेश ढल्ल को बड़ा चेहरा माना जाता है.
अब अनुमान यह भी भाजपा में उनके जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा भी मिल सकता है. आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव बेहद करीब है उससे पहले नेताओं की दल-बदली तेज हो गई है. एक दिन पहले ही जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सहित कांग्रेस और अकाली दल के 13 वर्करों को अपने साथ जोड़ा था.
- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की किरण सिंह देव से मुलाकात: डॉक्टरों से ली इलाज के संबंध में जानकारी
- विधायक को AK-47 से उड़ाने की धमकी देने वाले का मिला सुराग, आरोपी निकला रिटायर्ड प्रिंसिपल, खुद को बताया था लॉरेंस बिश्नोई का एरिया कमांडर
- Ranchi Crime: ब्राउन शुगर तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस, जवान की पिस्टल छीनने की कोशिश, फिर भीड़ ने किया हमला, टाइगर जवान घायल
- नीट-2017 पेपर लीक केस: EOU की रिमांड पर परीक्षा माफिया संजीव मुखिया, पूछताछ में मिले कई बड़े सुराग
- जन्माष्टमी की रात दीपक का यह उपाय दूर करेगा दरिद्रता, घर में टिकेगा धन और बनी रहेगी बरकत …



