IND vs SL 1st Test 2026: भारत और श्रीलंका के बीच आज से टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत हो रही है। पहला मैच श्रीलंका के दक्षिणी तट पर स्थित गॉल शहर में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास का 600वां टेस्ट मैच है। इसके साथ ही गॉल के इस ऐतिहासिक मैदान पर यह 50वां टेस्ट मैच है।
मैच का ताजा अपडेट
भारतीय क्रिकेट टीम ने 23 ओवर तक 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और देवदत्त पडिक्कल 29 रन बनाकर जमे हुए हैं।
कहां देख सकते हैं मैच का सीधा प्रसारण
इस रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी LIV ऐप पर किया जा रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।
भारतीय टीम ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने गॉल के मैदान पर तिरंगा फहराया, जिसका वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
On the occasion of Independence Day, #TeamIndia gathered at Galle to hoist the Tricolour 🇮🇳 ahead of the First #SLvIND Test.#IndependenceDay pic.twitter.com/tHKIggV6AU
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


