Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हालिया X पोस्ट ने हलचल मचा दी है। जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली पर सीधा सवाल उठाते हुए उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराज़गी जताई और योजनाओं में हुए खर्च का सार्वजनिक हिसाब मांगा। उनके पोस्ट को लेकर जहां विपक्ष बीजेपी पर निशाना साध रहा है, वहीं पार्टी के अंदर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस संदर्भ में BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को भीलवाड़ा के मांडलगढ़ दौरे के दौरान प्रतिक्रिया दी और राजे के समर्थन में खुलकर सामने आए।
अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
राठौड़ ने साफ कहा, वसुंधरा राजे हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने जो भी कहा, वह गलत नहीं है। अफसर अगर लापरवाही करेंगे तो फटकार लगाना ज़रूरी है। अफसरों को बचाने के लिए हम अपने कार्यकर्ताओं की बलि नहीं चढ़ा सकते और न ही पार्टी के अंदर फूट डालने देंगे। जो अधिकारी गलत पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई तय है। इस मौके पर उनके साथ भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, और पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी भी मौजूद रहे।
जयपुर बुलडोजर विवाद पर भी बोले राठौड़
राठौड़ ने जयपुर में हुए बुलडोजर एक्शन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर हावी होने का आरोप सही नहीं है, यह केवल समझ का अंतर था। हाईकोर्ट के आदेश के तहत सड़क चौड़ीकरण होना था, मुख्यमंत्री ने भी निर्देश दिए थे कि आपसी तालमेल के साथ काम हो। प्रशासन ने भी इसका प्रयास किया। विवाद सिर्फ इस बात को लेकर हुआ कि 50 मीटर की माप कहां से शुरू होनी चाहिए। कुछ गलतफहमी के चलते हंगामा हुआ, जिसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया और बुलडोजर कार्रवाई को रोक दिया गया।
पढ़ें ये खबरें
- अब बस्तर में शुरू होगा विकास का नया दौर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, नक्सलवाद से मुक्ति पर जताया आभार
- गर्मी में इन सब्जियों का जरूर करें सेवन, पेट को रखेगा ठंडा और पाचन करेगा मजबूत …
- दरभंगा में भारी ओलावृष्टि, कटाई के वक्त बर्बाद हुई गेहूं की फसल, फलों को भी भारी नुकसान
- नए वित्त वर्ष से महंगा हुआ सफर, दिल्ली के 3 टोल प्लाजा पर बढ़ा शुल्क, नई दरें आज से लागू
- हनुमान जयंती पर मंगल का राशि परिवर्तन, शनि और मंगल युति से बदलेंगे कई राशियों के हालात …
