Rajasthan News: राजस्थान में भीषण गर्मी से तप रहे लोगों को पिछले दो दिनों की बारिश ने कुछ राहत दी, लेकिन कई इलाकों में यह बारिश मुसीबत बनकर आई। डीग, जयपुर ग्रामीण और अलवर में मौसम के बदलाव ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि तेज आंधी और बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अलवर में बीती शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाला किला चौकी से बाला किला जाने वाली सड़क करीब 30 मीटर तक धंस गई, जिससे सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया और मार्ग को बंद करना पड़ा।

बाला किला जाने वाले रास्ते पर रोक
सड़क धंसने के कारण बाला किला, करणी माता मंदिर और जंगल सफारी के लिए जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बाला किला बफर जोन के मुख्य गेट पर भी प्रवेश बंद कर दिया गया है। इस क्षेत्र में करणी माता मंदिर, चक्रधारी हनुमान मंदिर और एक म्यूजियम प्रमुख आकर्षण हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं।
नवरात्र में हुआ था सड़क का जीर्णोद्धार
उल्लेखनीय है कि पिछले नवरात्र में ही इस सड़क का जीर्णोद्धार किया गया था। यही रास्ता बाला किला के बफर जोन में जिप्सी सफारी और श्रद्धालुओं के लिए उपयोग होता है। लेकिन भारी बारिश ने सड़क को इस कदर नुकसान पहुंचाया कि करीब 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह धंस गया।
मरम्मत के बाद ही खुलेगा रास्ता
वन विभाग के रेंजर ने बताया कि सड़क के धंसने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और बाकी ट्रैक की भी निगरानी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को इसकी सूचना दे दी गई है। सड़क की मरम्मत पूरी होने और सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- बीजेपी में फूट उजागर: पूर्व मंत्री देवीसिंह सैयाम ने कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप
- ’75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो, हमें आवश्यकता नहीं…’ बृजभूषण बोले- इतने वर्षों में कितनों का भला हुआ? संविधान को लेकर कह दी ये बात
- मां ही निकली कातिल : ढाई साल के मासूम की हत्या कर जंगल के खाई में फेंका, पुलिस को गुमराह करने रची अपहरण की कहानी
- बारात में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीट-पीटकर हत्या, सिर-पैर पर चोट के निशान
- रेवाड़ी में सर्राफा व्यापारी की आंखों में धूल झोंककर 9 लाख के जेवर पार: ताबीज खरीदने आए बदमाशों ने बॉक्स किया साफ
