Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। इसे लेकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का यह पांचवां अधिवेशन होगा।
बजट सत्र से पहले भजनलाल सरकार बजट तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी है। सरकार जनता से सुझाव मांग रही है और जिलावार विधायकों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। इसी बीच बजट सत्र की औपचारिक घोषणा कर दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि अधिवेशन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सत्र करीब एक महीने तक चलेगा। इसी दौरान राज्य सरकार वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। बजट उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
अध्यक्ष देवनानी के अनुसार, सत्र में बजट के साथ-साथ जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें विधायी कार्य, प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी शामिल रहेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़ के दौरान संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- CG Morning News : छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन, सहयोग केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल सुनेंगे समस्याएं, सीके नायडू ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा छत्तीसगढ़
- बाढ़ में फाइलेरिया की दवा खाते ही 35 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी, सभी अस्पताल में भर्ती
- दुनिया से छिपाकर इजरायल ने जिसे रखा, अब भारत को देगा वही हथियार! इंटरसेप्ट करना नामुमकिन, कांप उठेगा पाकिस्तान
- बहुचर्चित सेवाधाम आश्रम मामलाः इंदौर हाईकोर्ट ने 17 बच्चों की मौत पर PIL दर्ज करने के दिए निर्देश, मुख्य सचिव. प्रमुख सचिव, कलेक्टर कमिश्नर को नोटिस जारी, 2 सप्ताह में मांगा जवाब

