Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के विरोध को लेकर एक बार फिर माहौल गर्माने लगा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने संगरिया क्षेत्र में एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। 7 जनवरी (बुधवार) को संगरिया में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाना है, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है।

प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार शाम 6 बजे से संगरिया तहसील और उसके 10 किलोमीटर के दायरे में 30 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। साथ ही पुलिस ने महापंचायत स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है और वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, बीकानेर ने हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर के प्रस्ताव पर इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार, प्रस्तावित सभाओं और संभावित भीड़ के चलते शांति व्यवस्था भंग होने, अफवाहें फैलने और किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार 6 जनवरी शाम 6 बजे से 7 जनवरी रात 11:59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग की संभावना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वॉयस कॉल, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड सेवाएं (अस्पतालों, बैंकों और औद्योगिक इकाइयों में), एसएमएस और मोबाइल कॉलिंग जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। केवल मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाओं पर ही प्रतिबंध लगाया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- सूरत में बिहार के परिवार का सामूहिक आत्महत्या, प्रताड़ना से तंग आकर पति-पत्नी और बेटी ने दी जान, जानें सुसाइड नोट में किसकी सुरक्षा की लगाई गुहार
- Delhi Morning News Brief: सामूहिक मर्डर से दहली दिल वालों की दिल्ली; रेखा गुप्ता सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का बढ़ाया दायरा; केरल के बाद अब दिल्ली का भी बदलेगा नाम; दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘ई-बाइक दीदी’
- CG Weather Update : अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना
- संसद से वॉकआउट का कारण आप नहीं; इजरायल के विपक्षी नेताओं ने PM मोदी से बोले- ‘आपकी और हमारी दोस्ती शाश्वत है’
- MP Morning News: राजस्थान-छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम डॉ मोहन, बजट सत्र का 9वां दिन, माइनिंग इंस्पेक्टर भर्ती का परिणाम जारी, 1 मार्च को MP SET 2025 परीक्षा, भोपाल में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन 7 मार्च तक

