Rajasthan News: राज्य जीएसटी की प्रवर्तन शाखा ने जयपुर एयर पोर्ट पर भारी संख्या में ज्वैलरी जवाहरात आदि जब्त किए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से जयपुर के कई नामी ज्वैलर्स में हड़कंप मच गया है।

मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देश पर स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन शाखा ने हवाई कार्गो के माध्यम से की जा रही करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा किया है। प्रवर्तन दल को कोलकाता से जयपुर तक बिना वैध दस्तावेजों के बुलियन, नेचुरल डायमंड, सोना एवं हीरा ज्वैलरी के अवैध परिवहन और व्यापार की गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई थी।
इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए विभाग की टीम ने कई दिनों तक लगातार निगरानी कर संपूर्ण अंतरराज्यीय नेटवर्क की गहन पड़ताल की और कार्रवाई की सटीक रणनीति तैयार की। रणनीति के तहत जैसे ही घरेलू हवाई अड्डे से कूरियर के माध्यम से सोना-हीरा ज्वैलरी से भरे पार्सल रवाना किए गए, प्रवर्तन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें घेराबंदी कर बिना दस्तावेजों के मंगवाया गया माल जब्त कर लिया। विभाग द्वारा जब्त की गई ज्वैलरी का बाजार भाव से मूल्यांकन करा पेनल्टी राशि वसूल की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: कॉलेज संचालक के घर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
- मैं मर्द हूं… मुझे भी दर्द होता, मैं भी रोता हूंः सुसाइड से पहले जज अमन शर्मा ने पिता को बयां किया था अपना दर्द, पढ़े मौत से पहले के आखिरी पलों की दास्तां
- हरियाणा में ट्रिपल इंजन का दम! सतीश पुनिया बोले—मोदी का विश्वास और सरकार के काम बनेंगे जीत का आधार
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शवः प्राकृतिक मृत्यु की आशंका, टाइगर के सभी अंग सुरक्षित
- Bastar News Update : तेंदूपत्ता संग्रहण पर सख्त नजर… बस्तर के मजदूरों के साथ दूसरे राज्यों में शोषण… शादी में खाना खाकर 46 लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग… नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद… प्रयास स्कूल में प्रवेश के लिए 10 को परीक्षा

