बलूचिस्तान में विद्रोही लड़ाकों के घातक हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने बलूचों के खिलाफ कत्लेआम शुरू कर दिया है। प्रांत में सुरक्षाबलों ने चरमपंथियों के खिलाफ व्यापक जवाबी अभियान चलाया है, जिसमें अब तक 145 बलूच मारे गए हैं। हालांकि, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इन दावों को गलत बताया है. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने यह जानकारी दी है। इसके पहले शनिवार सुबह बलूच लड़ाकों ने बलूचिस्तान के 14 शहरों में एक साथ हमला बोल दिया था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन हमलों में सुरक्षाबलों के 17 जवानों समेत लगभग 50 लोगों के मारे जाने की बात कही है।

बलूचिस्तान में BLA के घातक हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना ने बड़ा अभियान चलाया है। काउंटर ऑपरेशन में अब तक 145 बलूच चरमपंथियों को मारने का दावा किया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों के 17 जवान समेत करीब 50 लोग मारे गए हैं।

बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ने वाले अलगाववादी हथियारबंद समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

पाकिस्तान के जूनियर गृह मंत्री तलाल चौधरी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हमलावर आम नागरिकों के कपड़े पहनकर शनिवार को अस्पतालों, स्कूलों, बैंकों और बाजारों में घुसे और गोलीबारी शुरू कर दी।

बलूचिस्तान के CM सरफराज बुगती ने बताया कि इन हमलों में 17 सुरक्षाकर्मी और 31 नागरिक मारे गए। उन्होंने बताया, ‘145 मारे गए आतंकवादियों के शव हमारे कब्जे में हैं और उनमें से कुछ अफगान नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी बंधक बनाना चाहते थे लेकिन वे शहर के सेंटर तक नहीं पहुंच पाए।’

बुगती ने भारत और अफगानिस्तान पर हमलावरों को समर्थन देने का आरोप लगाया और कहा कि BLA के सीनियर नेता अफगान इलाके से काम कर रहे थे। बुगती ने 2020 के दोहा समझौते का जिक्र किया और कहा अफगान तालिबान ने वादा किया था कि वे अफगान जमीन का इस्तेमाल दूसरे पर हमला करने के लिए नहीं होने देंगे, लेकिन दुर्भाग्य से अफगान जमीन का इस्तेमाल अभी भी पाकिस्तान के खिलाफ किया जा रहा है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि पुलिस और फ्रंटियर कोर ने समय पर कार्रवाई करके कई हमलों को नाकाम कर दिया। हालांकि, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इन दावों को गलत बताया है और सफल हमला करने का दावा किया है। बीएलए ने एक बयान में कहा कि उसने लड़कों ने 14 शहरों में 48 अलग-अलग जगहों पर धावा बोला और पाकिस्तान 84 सुरक्षाकर्मियों को मार दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m