रिज़वान अंसारी, बुरहानपुर। सुप्रसिद्ध इच्छापुर स्थित मां इच्छादेवी मंदिर में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। मंदिर में घुसे बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पूरी घटना में खास बात यह रही कि चोरों ने मुकुट और छत्र चुराने से पहले और जाते समय बाकायदा मां इच्छादेवी के पैर छुए। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर चिंतामण गणेश मंदिर में भक्ति का उत्सव: एक प्रतिमा में तीन स्वरूपों के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.25 लाख लड्डुओं का लगा भोग
3 बदमाश CCTV में कैद, सोने के आभूषण नहीं निकाल पाए
शाहपुर टीआई अखिलेश मिश्रा ने बताया कि रात में 3 अज्ञात बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर भीतर घुसे। बदमाशों ने माता रानी का चांदी पॉलिश किया हुआ मुकुट और छत्र चुरा लिया। हालांकि, मां इच्छादेवी के गले में सोने का मंगलसूत्र और नाक में सोने की लोंग भी थी, जिसे आरोपी नहीं निकाल सके। शाहपुर पुलिस के अनुसार, घटना से एक शाम पहले ही मंदिर प्रबंधन ने दान पेटी खाली कर कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रख दिया था।
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: ‘घर लाएं केवल मिट्टी की प्रतिमा’-धीरेंद्र शास्त्री की देशवासियों से खास अपील, बताए इसके आध्यात्मिक फायदे
सुबह पुजारी के पहुंचने पर हुआ खुलासा
रविवार सुबह जब मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तब चोरी का खुलासा हुआ। पुजारी ने तुरंत मंदिर समिति और शाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



