एस आर रघुवंशी, गुना। जिले की चांचौड़ा उप जेल में कैदियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हलचल मच गई। वीडियो में जेलर द्वारा कैदियों को लाइन में खड़ा कर लाठी से मारते हुए दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: बाल पकड़कर घसीटा… लात से मारा: BJP नेता ने सरेराह जानवरों की तरह की महिला की पिटाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रवि मालवीय ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वीडियो की सत्यता और समय की पुष्टि के लिए इसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है। उपजेल में अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिनकी जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: राजगढ़ में ड्रग माफिया पर डबल वार: 5 करोड़ का एमडी केमिकल जंगल से बरामद, 2 दिन पहले पकड़ी थी 4 करोड़ की फैक्ट्री
उप जेलर यूएस मोहाने फिलहाल ड्यूटी से गायब बताए जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो को पुराना बताया, जबकि स्थानीय लोग इसे हाल का बता रहे हैं। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


