इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना ब्लॉक के ग्राम फतेहपुर में एक विवाह समारोह के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बारात में शामिल घोड़ी अचानक बेकाबू होकर पास के खुले कुएं में जा गिरी। गनीमत रही कि दूल्हे ने समय रहते घोड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।
बताया जा रहा है कि ग्राम आवल्या विट्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बारात रवाना हुई। बाराती ढोल-डीजे की तेज आवाज पर जोश में नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी तेज गाने और डीजे की धड़कती बीट से घोड़ी असंतुलित हो गई और अचानक कूद पड़ी।
इस दौरान दूल्हे ने मौके पर ही सूझबूझ दिखाई और घोड़ी से छलांग लगा दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। लेकिन घोड़ी सीधे पानी भरे खुले कुएं में गिर गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और बारातियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों और सामूहिक प्रयास से घोड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


