कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- हमारे देश की सिर्फ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि…भाजपा पर अखिलेश का करारा हमला, अमेरिका से हुई ट्रेड डील को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि गांव निवासी 25 वर्षीय सुदर्शन यादव पुत्र विजय राज यादव का अपने बड़े भाई अरबिंद यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि उस समय दोनों शराब के नशे में थे. मामूली कहासुनी देखते-देखते मारपीट में बदल गई और इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर जान ले ली.

इसे भी पढ़ें- न कानून का डर, न कानून के रखवालों का! बारात में 2 युवकों पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देते हुए की जातिसूचक टिप्पणी

घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.