संदीप शर्मा, विदिशा। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। विदिशा जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब बाराती की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर कर पलट गई। इस हादसे में जहां 3 बारातियों की मौत हो गई वहीं सात बाराती घायल बताए जा रहे हैं। घायल बारातियों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार में 10 से 15 बाराती थे सवार
जानकारी अनुसार रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र से विदिशा आई एक बारात की टवेरा गाड़ी रफ्तार अधिक होने के कारण खाई में जाकर पलट गई जिसमें 10 से 15 बाराती सवार थे। हादसा विदिशा के जब्बार बागरी इंडस्ट्रियल एरिया के पास हुआ है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान तीन बाराती की मौत हो गई और लगभग 7 घायल बताए जा रहे है जिनका इलाज जारी हैं। हादसे का कारण गाड़ी की रफ्तार अधिक होना बताया गया है।
13 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


