मेरठ. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार 2 भाइयों को ठोकर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर ही जान चली गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- मुझे छूना मत, नहीं तो…सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी धमकी, ढाई महीने तक बनाई दूरी, अब हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस से कर दी शिकायत
बता दें कि घटना मवाना-मेरठ हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उस वक्त घटी, जब 2 बाइक सवार भाई अपनी दादी से मिलने के लिए मवाना जा रहे थे. इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- ‘बम से उड़ा देंगे’… 19 जिलों की कचहरी को उड़ाने का आया धमकी भरा मेल, तत्काल खाली कराए गए परिसर, जांच में जुटी पुलिस
वहीं हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान आहद और उमर के रूप में हुई है. पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


