CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 10:45 बजे को रायपुर हेलीपेड से जशपुर के लिए रवाना होंगे. सीएम जशपुर के ग्राम सिरिमकेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह दोपहर 2:45 बजे पर जशपुर के कुनकुरी पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे कुनकुरी से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे. वहीं वे शाम 5:20 बजे अष्टभुजी महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करेंगे. सर्किट हाउस रायगढ़ में ही सीएम रात्रि विश्राम करेंगे.


छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें आज रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य करने के लिए समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलाव–दरेकसा खंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर (RH-Girder) लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है. इस कार्य के निष्पादन के लिए 13-14 फरवरी 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर और 13-14 मार्च 2026 को डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक कार्य के साथ तृतीय लाइन पर लॉन्चिंग, डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा. जिससे रायपुर–डोंगरगढ़, डोंगरगढ़–गोंदिया, गोंदिया–रायपुर, दुर्ग–गोंदिया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया और बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रूट की मेमू ट्रेनें 13, 14, 15 फरवरी और 13, 14, 15 मार्च 2026 की विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी.
युवतियों-महिलाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, पंजीयन 20 तक
रायपुर. सेफटेक इंस्टिट्यूट ग्रुप ऑफ एजुकेशन सोसायटी लोधीपारा पंडरी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 18 से 40 वर्ष आयु तक की महिलाओं, युवतियों के लिए एक माह का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष कमलनारायण साहू के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शुक्रवार, 13 फरवरी से संस्था कार्यालय में पंजीयन प्रारंभहुआ, जो सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के मध्य 20 फरवरी तक कराया जा सकेगा. संस्था द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक चलेगा.
गृह विभाग की उपलब्धियां कागजी : कांग्रेस
रायपुर. गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा 2 साल में गृह विभाग की जो उपलब्धियां बताई गई हैं वह केवल कागजी और मनगढ़त हैं. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गृहमंत्री प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के बारे में मौन रहे. राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद आधा दर्जन से अधिक बार जनता बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सड़कों पर उतर कर हिंसक आंदोलन करने को मजबूर हुई है. श्री शुक्ला ने कहा, गृह मंत्री कहते हैं उन्होंने 32 बंग्लादेशी नागरिकों को प्रदेश से बाहर निकाला, उनकी केंद्र सरकार कहती है देश में कोई घुसपैठिये नहीं है. सही कौन बोल रहा, मोदी सरकार या विजय शर्मा. देश में 12 सालों से भाजपा की सरकार है. ऐसे में देश के हृदय स्थल में घुसपैठियों का पहुंचना क्या केंद्र की मोदी सरकार की नाकामी नही है.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
मातृ-पितृ पूजन दिवस
संस्थान- लव कुश वाटिका-आश्रम वीआईपी रोड
स्थान- मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब
समय शाम 4 से रात्रि 10 बजे तक.
चितवन वार्षिकोत्सव
मातृ-पितृ पूजन दिवस
संस्थान- जेसीआई रायपुर वामा केपिटल
स्थान- मधु पिल्ले चौक के समीप विमतारा हॉल
समय- सुबह 10.30 बजे से.
शिवजी की बारात
संस्थान- श्रीनीलकंठ सेवा संस्था
स्थान- श्रीनीलखंठेश्वर महादेव मंदिर नीलकंठ विहार नहरपारा स्टेशन रोड
समय- प्रातः 4 बजे जलाभिषेक. प्रातः 6 बजे मंगल आरती. दोपहर 12 बजे सर्व औषधि अभिषेक व पंचामृत अभिषेक. शाम 4 बजे भव्य शिवजी की बारात. शाम 8 बजे संध्या आरती.
आध्यात्मिक प्रदर्शनी
संस्थान- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय, विश्वविद्यालय
स्थान- शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, विधानसभा मार्ग व एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड-शांति शिखर, नवा रायपुर सेक्टर-20.
समय- महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक प्रदर्शनी शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक.
योग-क्लास
संस्था- सत्यदर्शन योगाश्रम
स्थान- सिविल लाइन स्थित योगाश्रम का भवन
समय शाम 5 से 6 बजे तक.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


