IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 55वें मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने पाक को 61 रन से हरा दिया।

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पावन पर जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है। सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई! भारतीय क्रिकेट (IND vs PAK T20 World Cup 2026) टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन! जय हिन्द!

READ MORE: माघ मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, ‘महाशिवरात्रि’ पर 40 लाख भक्तों ने किया स्नान, भारी भीड़ के साथ मेला संपन्न

ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

बता दें कि भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा किशन का भरपूर साथ दिया। शिवम दुबे 27 और रिंकू सिंह की 11 रनों की बदौलत टीम इंडिया का स्कोर 175 पहुंच गया।

READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक: अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, 2 युवकों की मौत

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान का विकेट खो दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सैम अयूब ने 6, सलमान आगा (IND vs PAK T20 World Cup 2026) ने 4 और बाबर आजम ने 5 रन ही बनाए। पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उस्मान के अलावा पाक कोई भी बल्लेबाज 25 रन का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया।