लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी का बजट पेश होने के बाद प्रदेशवासियों के नाम योगी की पाती लिखी है। सीएम ने उत्तर प्रदेश के बजट को नवाचार का ऐतिहासिक बजट बताया और कहा कि नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति-पथ पर सतत गतिशील है। इन वर्षों में प्रदेश ने उद्यमशीलता, नवाचार एवं अवसरंचना की सशक्त आधारशिला रखी है। यह बजट उसी आधारशिला पर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ सफल भविष्य का निर्माण करेगा।
यह यात्रा प्रगति-पथ पर सतत गतिशील
सीएम योगी ने लिखा कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, उत्तर प्रदेश का बजट जवाचार का ऐतिहासिक बजट है। नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति-पथ पर सतत गतिशील है। इन वर्षों में प्रदेश ने उद्यमशीलता, नवाचार एवं अवसंरचना की सशक्त आधारशिला स्थी है। यह बजट उसी आधारशिला पर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ सफल भविष्य का निर्माण करेगा। मेरा पूर्ण विश्वास है कि यह बजट आपकी नव-आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेगा।
READ MORE: चंदौली में रफ्तार का कहर, कार ने 3 बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 लोग…
एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति में सटीक डेटा एवं रियल टाइम डेटा मॉनिटरिंग के महत्व को देखते हुए स्टेट डेटा अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। प्रौद्योगिकी और एआई को लेकर बजट में विशेष व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश एआई मिशन, एआई डेटा लैब, एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा डेटा सेंटर क्लस्टर उत्तर प्रदेश को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, एआई एवं डीप टेक के क्षेत्र में एक नए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहामक होंगे। ‘टेक युवा-समर्थ युवा’ योजना के अंतर्गत 25 लाख युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
READ MORE: ये ‘जल मिशन’ नहीं, ‘कमीशन-मिशन’ है…पानी भरते ही फट गई पानी टंकी, अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा
युवाओं के सपनों को दे रहे आकार
एमएसएमई, ओडीओपी एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहन देकर उत्तर प्रदेश, निवेश गंतव्म और रोजगार सृजक के रूप में विशिष्ट पहचान बना रहा है। कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र प्रत्येक युवा को अविष्य के लिए तैमार करेंगे। हम युवाओं के सपनों को आकार भी दे रहे हैं और उन्हें साकार करने के संसाधन भी उपलब्ध करा रहे हैं। मंडल मुख्यालय वाले प्रत्येक जनपद में स्पोर्ट्स कॉलेज, 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स एवं 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को निखारेंगे। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए महिला उद्यमी उत्पाद विपणन मोजना, महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड मोजना एवं जनपद स्तर पर श्रमजीवी महिला छात्रावास प्रस्तावित है।
READ MORE: CM का मतलब ‘Corrupt Mouth’… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा ?
यूपी का तेजी से हो रहा विकास
गत 9 वर्षों में बिना कोई जमा टैक्स लगाए विकास पभ पर सतत बढ़ते जाना सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है। ₹9.12 लाख करोड़ का मह दूरदर्शी बलट मुवा, महिला, अन्नदाता और गरीब की आकांक्षाओं को साकार करेगा। युवा साथी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए प्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी बनें। एमर्जिंग टेक्नोलॉजी को आत्मसात करते हुए उद्यमशीलता की ओर बढ़ें। आपकी ऊर्जा, क्षमता और नवाचार के साथ मिलकर हम शीघ्र ही ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


