अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली: जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) वाराणसी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल और उसके निजी सहयोगी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट लगाने के एवज में मांगे पैसे

जानकारी के अनुसार सकलडीहा तहसील में तैनात लेखपाल पंकज कुमार पर आरोप है कि उसने एक रिपोर्ट लगाने के एवज में 10 हजार रुपये की घूस की मांग की थी। पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को तहसील परिसर के पास रुपये लेते समय लेखपाल को उसके निजी साथी सुखवीर के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

READ MORE: योगी की पाती… CM योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी, कहा- 9.12 लाख करोड़ का बजट नवाचार को समर्पित

राजस्व विभाग में हड़कंप

गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर मुगलसराय कोतवाली पहुंची, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लेखपाल पंकज कुमार और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

READ MORE: चंदौली में रफ्तार का कहर, कार ने 3 बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 लोग…

पूरी कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम द्वारा की गई। घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और मामले को लेकर विभागीय जांच की भी संभावना जताई जा रही है।