दीपक कौरव, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के करेली में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना रांकई रोड पर सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया गया कि युवक ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, पिपरिया निवासी प्रवीन नौरिया रानी कमलापति से अधारताल जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन का समय मिलाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी
इसी बीच पीछे से आ रही एक तीसरी बाइक ने भी गिरे हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। हादसे में प्रवीन नौरिया को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार रात सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार और असंतुलित बाइक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। वही करेली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ी धज्जियां! तीन-चार युवकों ने चलती कार की विंडो, छत और सनरूफ पर बैठकर की जानलेवा स्टंटबाजी, वीडियो वायरल
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


