लखनऊ। फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के बाद अब यूपी में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ मूवी का विरोध शुरू हो गया। इस फिल्म में बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी ने एक्टिंग की है।

डायरेक्टर और एक्टर्स के खिलाफ शिकायत

संभल में यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस बीच मृदुल तिवारी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि उनकी बहन प्रगति को गालियां दी जा रही हैं। जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

READ MORE: हॉस्पिटल, हसीनाएं और हवस का खेलः अस्पताल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस को हाथों जो लगा…

मृदुल तिवारी ने कहा कि कुछ फर्जी अकाउंट और कुछ बदतमीज लोग वो आके इंस्टाग्राम अकाउंट में कमेंट कर रहे है। वे कह रहे है कि तुझे हम जीने नहीं देंगे, तेरी गाड़ी कहीं दिख गई तो उसमें आग लगा देंगे और तुझे जान से मार देंगे। तो मैं उनको कहना चाहूंगा कि टच भी करके देखो, दिमाग में जितने वहम है न सब निकाल दूंगा।