MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में देर रात तेज बारिश हुई। राजधानी भोपाल में गरज-चमक के साथ पानी गिरा। इसके अलावा कई जगहों पर ओले भी गिरे है। आज सुबह से भोपाल में बादल छाए हुए है, ठंडी हवा ने सिहरन बढ़ा दी है। IMD ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी है। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। वहीं राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदलाव देखने को मिला है। बुधवार को कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना है। भोपाल में सुबह से ही बादल छाया हुआ है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: बजट सत्र के चौथे दिन गूंजेगा पानी का मुद्दा, विपक्ष उठाएगा विश्वविद्यालय में अनियमितता का मामला, बीजेपी विधायक दल की बैठक, CM आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, SC में OBC आरक्षण पर सुनवाई
आज यहां पानी गिरने की संभावना
गुरुवार को भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, निवाड़ी, दतिया, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ में पानी गिरने के आसार है। इसके साथ ही गरज-चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले बुधवार (18 फरवरी) को ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, दतिया, मंदसौर, मुरैना, नीमच, गुना और रतलाम समेत 20 से ज्यादा जिलों में कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे।
ये भी पढ़ें: MP का पहला पेपरलेस बजट पेश: किसानों को बड़ी सौगात, जानें महिलाओं-गरीबों और युवाओं को क्या मिला ?
एमपी में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में अगले दो दिन मौसम कैसा रहेगा आइए जानते है… 20 फरवरी शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के आठ जिलों में पानी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दिन बिजली भी गिरने की संभावना है। वहीं 21 फरवरी यानी शनिवार को मौसम साफ रहेगा। इस दिन कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


