आदित्य मिश्र, अमेठी. जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान लूट की वारदात सामने आई है. कस्बा स्थित अमर मैरिज लान के पास बीती रात बाइक सवार बदमाश दूल्हे के पिता से एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
इसे भी पढ़ें- कांड कर गया कुत्ताः शादी के बीच भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन पक्ष, लाठी-डंडे और जमकर चली कुर्सियां, मामला जान रह जांएगे हैरान
बता दें कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर करनाईपुर गांव निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता रंगनाथ मिश्रा के बेटे दीपक मिश्रा की बारात अमर मैरिज लान में आई थी. रात करीब 10 बजे गाजे-बाजे के साथ ककवा रोड कटरा राजा हिम्मत सिंह से बारात निकली थी. इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक रंगनाथ मिश्रा के हाथ में पकड़ा रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकला. कुछ दूरी पर पहले से बाइक पर दो साथी उसका इंतजार कर रहे थे. तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘बेजान’ सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! न्याय के लिए 99 दिन से खुले आसमान के नीचे बैठी है बूढ़ी मां और विधवा पत्नी, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?
रंगनाथ मिश्रा के अनुसार, बैग में करीब एक लाख रुपये थे. उन्होंने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है. अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें
- English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


