लखनऊ। विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मित्रों का मानदेय 18 हजार होगा। अनुदेशक को 17 हजार रूपए दिए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लिए 580 करोड़ और पंचायत स्तर पर शॉपिंग मॉल की सुविधा उपलब्ध कराएगी। सीएम ने आगे कहा कि यूपी में डाटा सेंटर की स्थापना गेम चेंजर साबित होगा जो 2030 तक बनकर तैयार होगा।

उत्तर प्रदेश अब टॉप 3 राज्यों में

सीएम योगी ने कहा कि अन्नदाता किसानों का प्रोडक्ट भी ग्लोबल मार्केट में पहुंच जाए। उसके लिए हम लोगों ने पहले चरण में ₹100 करोड़ का प्रावधान बजट में किया है। हमने उत्तर प्रदेश को Speed of Doing Business के एक मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश अब टॉप 3 राज्यों में जाना जाता है। सिंचाई की क्षमता का विस्तार किया गया है। किसानों को सोलर पैनल दिए जाएंगे।

READ MORE: ससुर नहीं दरिंदा! बहू ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो गला घोंटकर मार डाला, फिर…

AI गेम चेंजर होने वाला है

सीएम योगी ने आगे कहा कि हमारा मानना है कि AI गेम चेंजर होने वाला है। वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद में पढ़ने वाली बेटियां नंगे पैर स्कूल जाती थी। अब हर बेटी के लिए दो यूनिफॉर्म, बैग, बुक्स, शूज, सॉक्स, स्वेटर ये अनिवार्य रूप से पूरे प्रदेश भर में मिले, हमने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। वहीं वर्ष 2030 तक 5 गीगावाट डाटा सेंटर की क्षमता प्रदेश के अंदर बने, इस दिशा में हम कार्य कर रहे हैं।

READ MORE: ये आत्महत्या है या फिर हत्या? लैब टेक्नीशियन की कमरे में मिली अधजली लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से डबल इंजन सरकार ने तय किया कि हर स्कूल में शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। इसलिए ड्रॉप आउट रेट को हम जीरो तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग केवल जातीय आधार पर समाज को बांटते रहे। उस दलित के बच्चे के बारे में नहीं सोचते थे, जो इंसेफेलाइटिस से पीड़ित होकर दम तोड़ता था।