कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर। जंघई क्षेत्र के चौकी कला गाँव की एक किशोरी हिन्दी का प्रश्नपत्र ठीक नही होने पर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी मौके पर पहुंची जीआरपी जंघई पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाईस्कूल छात्रा थी मृतका
जंघई के चौकी कला गाँव निवासी सुरेश जैसवार की बेटी गरिमा जैसवार 15 वर्ष आरडी मेमोरियल मार्डन कान्वेंट इण्टरमीडिएट कालेज जंघई प्रयागराज की हाईस्कूल छात्रा थी उसका सेन्टर श्रीदेवी प्रसाद इण्टर कालेज पिलखिनी जंघई प्रयागराज गया था। शुक्रवार की सुबह गरिमा 7 बजे घर से साइकिल से सोशल साइंस का परिक्षा देने के लिए निकली वह जंघई फाटक से पूरब तरफ साइकिल खड़ी करके जौनपुर से प्रयागराज जा रही एजे पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर आत्म हत्या कर ली।
READ MORE: रफ्तार ने छीन ली जिंदगी, स्कूल से लौट रहे भाई-बहन को स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर, एक की मौत
परिजनों में मचा कोहराम
सूचना मिलने पर मीरगंज जंघई व सरायममरेज जंघई की पुलिस तथा आरपीएफ व जीआरपी जंघई मौके पर पहुंच गये शव जीआरपी क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंच गये परिजनों में कोहराम मच गया चचेरे चाचा राजेश ने बताया की हिन्दी का पेपर ठीक नहीं गया और तीन प्रश्नपत्र छूट गये थे जिसको लेकर गरिमा तनाव में थी।
READ MORE: ‘शिक्षा मित्रों का मानदेय होगा 18 हजार…’, CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- 5 लाख तक कैशलेस इलाज की दी जाएगी सुविधा
जीआरपी जंघई प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है की मृतक के परिजनों ने बताया कि हिंदी का पेपर ठीक नहीं गया इस लिए मृतक गरिमा तनाव में थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


