लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने AI समिट को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया भर को दिखा दिया कि हमारे यहाँ ट्रैफ़िक जाम, बेतरतीब पार्किंग, जन सुविधाओं व सुरक्षा का अभाव, चोरी, AQI और बदइंतज़ामी जैसी अनगिनत समस्याएं ही समस्याएं हैं।
सपा मुखिया ने सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भाजपाई AI समिट से हुई जगहँसाई, दुनिया भर से मिली बुराई-ही-बुराई!
अब भाजपा के लोग बहाना बनाएंगे कि ये हमारा मास्टर स्ट्रोक था, जिसमें हमने दुनिया भर को दिखा दिया कि हमारे यहाँ ट्रैफ़िक जाम, बेतरतीब पार्किंग, जन सुविधाओं व सुरक्षा का अभाव, चोरी, AQI और बदइंतज़ामी जैसी अनगिनत समस्याएं ही समस्याएं हैं।
READ MORE: पल भर में उजड़ गई दुनिया! पेपर बिगड़ने पर छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कुछ हासिल नहीं हुआ
अखिलेश ने आगे कहा कि जिनके लिए AI टेक्नोलॉजी कारगर साबित हो सकती है और इस तरह AI के लिए दुनिया भर की कंपनियां भारत से ‘डील’ कर सकती हैं। दरअसल भाजपा सरकार को ‘AI IMPACT SUMMIT’ से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है सिवाय इस एक सबक के…जब तक न हो ‘सही इंतज़ाम, देखा-देखी न करो कोई काम।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


