अशोक कुमार जायसवाल, वाराणसी। जिले में गली-गली खुल रहे गेस्ट हाउस और होटल देह व्यापार का अड्डा बनते जा रहे हैं। हाल ही में लंका क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस मामले में गेस्ट हाउस प्रबंधक, एक ग्राहक और तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर के एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर मिली सूचना के आधार पर SOG 2 और भेलूपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विजय लक्ष्मी पेईंग गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इस दौरान दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 104 और 105 से तीन महिलाएं, एक ग्राहक और गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल फोन, 30 हजार रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
READ MORE: ‘AI समिट से हुई जगहंसाई…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- इससे दुनिया भर से मिली बुराई-ही-बुराई
चंदौली का एक युवक भी शामिल
पकड़े गए लोगों में चंदौली के युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी वाराणसी में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां होटल और गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
READ MORE: पल भर में उजड़ गई दुनिया! पेपर बिगड़ने पर छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में चल रहे ऐसे अवैध धंधों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सकी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


