मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गाजियाबाद– मेरठ को जोड़ने वाली रैपिड रेल ट्रांजिट सर्विस (RRTS) का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिसका उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

सीएम धामी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ दौरे को लेकर अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में कल दोपहर करीब 12:30 बजे मेरठ में देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा।

READ MORE: कासगंज में सनसनी: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दंपति ने पहले तीनों बच्चों को मारा, फिर…

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि इसके बाद नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे खंडों के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करूंगा। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने का भी सुअवसर मिलेगा।