शरद पाठक, पांढुर्णा। मध्यप्रदेश के पाढुर्णा में डकैती की एक-दो नहीं बल्कि पांच सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक दर्जन नकाबपोश हथियारधारी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश लाखों के जेवरात और नकदी लूटकर ले भागे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

मकान मालिकों के साथ की मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने मकान मालिकों के साथ मारपीट की और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

खिड़की पर पत्थरों से हमला किया

संतोषी माता वार्ड के दो मकानों के पीड़ित वन विभाग कर्मचारी सुनील यदुवंशी ने बताया कि लगभग 10 से 12 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से पैर पर हमला किया। पीड़िता कंचन कौशिक ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने मेरे गले के ऊपर रॉड लगाकर जान से मारने की धमकी दी और सोने का गले का मंगलसूत्र, कान के झुमके छीन लिए। साई धाम कॉलोनी के पीड़ित अमित डोंगरे ने बताया कि मेरे घर के खिड़की पर पत्थरों से हमला किया। इसी तरह दो मकानों में बीती रात नकाबपोश डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।

सुनील यदुवंशी, वन विभाग कर्मचारी
अमित डोंगरे, साई धाम कॉलोनी
कंचन कौशिक

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m