शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रिटायर टीआई ठगी का शिकार हो गए। उनके साथ 14 लाख से ज्यादा की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेडिंग कंपनी के नाम से मिलता जुलता एक ग्रुप बनाया और ठगी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां से ठगी की वारदात का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने रिटायर पुलिस अधिकारी कोमल दियावार को फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बने ग्रुप में जोड़ा और मोटा मुनाफा दिखाकर खातों में पैसे डलवाकर 14 लाख रुपए की ठगी की। जब अचानक ग्रुप बंद हुआ तो शक हुआ।

ये भी पढ़ें: डकैती की 5 बड़ी वारदातः 1 दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, लाखों के जेवरात, नकदी ले भागे

इसके बाद रिटायर पुलिस अधिकारी ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर आवेदन से 14 लाख रुपए के आसपास इन्वेस्ट किया है। फिलहाल अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

ये भी पढ़ें: मजदूर ने की आत्महत्याः सरपंच और पुलिस पर लगे आरोप, फांसी से पहले टंकी पर लिखा कारण और आरोपियों के नाम, SP ने ASI को किया लाइन अटैच

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m