रांची-दिल्ली एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गई. रांची से उड़ान भरने के बाद विमान का संपर्क टूट गया. इसमें सात लोग सवार थे. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि रेडबर्ड एयरवेज का यह एयरक्राफ्ट मेडिकल इवैक्युएशन फ्लाइट पर था. AAIB द्वारा हादसे की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसमें खराब मौसम और तकनीकी खराबी की संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है. एक मरीज को लेकर यह एयर एंबुलेंस दिल्ली जा रही थी. तभी रास्ते में इसका कनेक्शन टूट गया.

 रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में विमान में सवार सातों लोगों की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेंस में दो पायलट कैप्टन विवेक विकास बिलागत और कैप्टन सवरदीप सिंह सवार थे. इनके साथ इस फ्लाइट में कुल पांच यात्री थे. इनमें संजय कुमार मरीज थे. उनके साथ अटेंडेंट अर्चना देवी, अटेंडेंट धुरु कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा जा रहे थे.

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के सूत्रों ने कन्फर्म किया कि एयरक्राफ्ट टेक-ऑफ के तुरंत बाद रडार से गायब हो गया.

 अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद अब एक और विमान हादसा हुआ है. रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस सोमवार की शाम क्रैश हो गई. इस विमान में पायलट‑क्रू समेत 7 लोग सवार थे. इस विमान हादसे में एयर एंबुलेंस में मौजूद सभी सात लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे के बाद रांची से दिल्ली तक हलचल है. फिलहाल, हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है. AAIB की टीम जांच में जुट गई है. अब सवाल है कि आखिर रांची से दिल्ली क्यों आ रही थी एयर एंबुलेंस, आखिर कहां और कैसे यह प्लेन क्रैश हुआ, इसमें कौन-कौन सवार थे, किस कंपनी का विमान था?

सबसे पहले मामले को समझ लेते हैं. झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एविएशन की एक एयर एंबुलेंस सोमवार की देर शाम चतरा जिले में क्रैश हो गई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसे में विमान पर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है. यह एयर एंबुलेंस रांची के 41 वर्षीय संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रही थी. वे आग की घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे और देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m