Bihar News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिनों के बिहार दौरे पर हैं। अमित शाह बिहार के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करें। इस दौरान वह सीमा पर घुसपैठ और कथित अवैध धार्मिक ढांचों के कारण राज्य के सीमांचल क्षेत्र में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अमित शाह को चुनावी वादों की याद दिलाई है। पूर्णिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि, जब चुनावी मौसम था, तब पूर्णिया और आसपास के किसानों को मक्का और मखाना आधारित फैक्ट्री देने का एलान किया गया था, अब वक्त है कि उस वादे को जमीन पर उतारा जाए।
पप्पू यादव ने कहा कि, सीमांचल के किसान मखाना और मक्का की पैदावार में देशभर में पहचान रखते हैं, मगर प्रोसेसिंग यूनिट और उद्योग के अभाव में उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाता। ऐसे में यहां फैक्ट्री लगाना महज वादा नहीं, बल्कि हक है। उन्होंने सीमांचल के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की भी मांग की, ताकि क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर दोनों बदली जा सके।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर पप्पू यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है, और भाजपा के पास अपना ठोस एजेंडा नहीं है, इसलिए वह उन्हें निशाना बनाती रहती है।
ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी बंगाल को बनाना चाहती हैं बांग्लादेश, नेहरू के पाप की माफी मांगे गांधी परिवार- गिरिराज सिंह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


