अयोध्या। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने ईरान के सुप्रीम कमांडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि ईरान से हमारे देश के बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। हमारे देश के आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में ईरान का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम लोग बहुत दुखी हैं।
हमारे देशों के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज बहुत ही दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि ईरान के सुप्रीम कमांडर जिनका नाम दुनिया के तमाम देशों में था, जो प्रेम का पैगाम देते थे, आज वे हमारे बीच नहीं हैं… हमारे देशों के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं। हम लोग बहुत दुखी हैं। हमारी पार्टी की ओर से हम इस घटना की निंदा करते हुए उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
READ MORE: ‘मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा…’, BLO ने फांसी लगाकर दे दी जान, बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से था परेशान
वहीं अखिलेश ने कहा कि देश के सबसे ख़ास से लेकर आम नागरिकों तक पर हो रहे जानलेवा हमलों व जंग के इन हालातों में हमारे देश की सरकार, इस अंतरराष्ट्रीय विषय पर अपना रुख़ साफ़ करे और बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के और युद्ध को रोकने व शांति की बहाली के लिए एक तटस्थ देश होने के नाते क्या कूटनीतिक प्रयास कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


