US-IRAN War : बठिंडा. ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण फ्लाईट्स रद्द कर दी गई हैं. पंजाब के कई नागरिक विदेश में फंस गए हैं. हाल ही में खबर सामने आई है, जिसने बठिंडा स्थित एसएसडी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं. उड़ानों में आई बाधा के चलते वह वापसी नहीं कर पा रही हैं. प्रिंसिपल ने वहां की स्थिति को बताते हुए केंद्र सरकार से मदद की अपील की है. (Bathinda Principal In Dubai Airport)

प्रिंसिपल ने केंद्र सरकार से तत्काल सहायता की अपील करते हुए कहा है कि यहां फंसे हुए भारतीयों को बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. एयरपोर्ट पर बहरों तरफ अव्यवस्था का मंजर है. खाना, ठहरने और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे स्थिति का सामना करना बहुत कठिन है.

उन्होंने बताया कि अस्थायी रूप से 20 किलोमीटर दूर एक होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई थी, जहां सामान्य से दोगुना किराया देना पड़ा. हालांकि बाद में होटल खाली करने के लिए कह दिया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति और अनिश्चित हो गई है. अब रुकने का ठिकाना भी नहीं है. प्रिंसिपल ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है.