उत्तरकाशी। जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पहाड़ी से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी होली की सारी खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई है।

मौके पर युवक की हुई मौत

यह पूरा मामला जिले के जसपुर सिल्याण मोटर मार्ग का है। जहां कुटेटी मंदिर के पास पहाड़ी से गिरने के कारण अनमोल उबान (23) की मौत हो हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

READ MORE: ‘हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक…’, सीएम धामी ने दी होली की बधाई, कहा- समाज में एकता का देती है संदेश

पुलिस ने बताया कि पहाड़ी से काफी नीचे गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया और उसे जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेज दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।