Uttarakhand Budget Session 2026. 9 मार्च से उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र (Uttarakhand Budget Session 2026) की शुरुआत होने जा रही है. धामी सरकार 10 मार्च को अपना बजट पेश कर सकती है. इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा अध्यक्ष रितू खंडूरी से मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने कल से प्रारंभ हो रहे विधानसभा बजट सत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की.
बता दें कि सत्र की शुरुआत भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इससे पहले आज भराड़ीसैंण में ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया गया है. जिसके मुताबिक प्रदेश सरकार 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है.
इसे भी पढ़ें : ‘नारी तू नारायणी’ : सीएम धामी ने वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान, कहा- समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत करती हैं महिलाएं, इनके त्याग से पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं
इधर विधानसभा भवन में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बार पक्ष-विपक्ष विधायकों के कुल 600 प्रश्न लगे हैं. इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधेयक, अध्यादेश, विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएगी. विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

