हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर भारत की शानदार जीत का जश्न देखने को मिला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद बड़ी संख्या में इंदौरी राजवाड़ा पहुंचे और जमकर आतिशबाजी की। ढोल-ताशों की गूंज के बीच युवाओं ने तिरंगा लहराया और सड़कों पर नाचते-गाते नजर आए। पूरे राजवाड़ा क्षेत्र में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। भारत की इस बड़ी जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाई बांटी गई। भारत ने इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप पर तीसरी बार कब्जा जमाया, जिसके बाद इंदौर सहित पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया।
युवाओं की टोलियों ने तिरंगा फहराकर जमकर की आतिशबाजी
प्रदीप मालवीय, उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी में रविवार को शहर में खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा क्योंकि एक ही दिन में तीन-तीन महापर्वों की गूंज सुनाई दी। सुबह की शुरुआत रंगपंचमी, दोपहर को नारी शक्ति सम्मान और दिन भर की थकान के बाद असली रोमांच रात को शुरू हुआ जब टीम इंडिया ने फाइनल के मैदान पर न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया।
मार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश : पहले पखवाड़े में पारा 39 डिग्री तक पहुंचा-सामान्य से 3°C ज्यादा,
आसमान दूधिया रोशनी और आतिशबाजी से जगमगा उठा
जैसे-जैसे भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंची, उज्जैन की धड़कनें तेज होती गईं और टॉवर चौक पर मैच खत्म होने से तीन ओवर पहले ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देकर इतिहास में तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की, वैसे ही टीम इंडिया की जीत पर शहरवासियों ने जमकर पटाखे फोड़े और पूरा आसमान दूधिया रोशनी और आतिशबाजी से जगमगा उठा। आधी रात को टॉवर चौक पर दीपावली जैसा भव्य नजारा था, जहां हजारों की संख्या में पहुंचे।
ग्वालियर अग्निकांड में एक महिला की मौतः विधायक बोले- भीषण आगजनी में दम घुटने के कारण हुई मौत
ऐतिहासिक उपलब्धि पर तिरंगा लहराकर जश्न मनाया
लोगों ने भारत माता की जय, इंडिया-इंडिया और बूम-बूम बुमराह के गगनभेदी जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। इस ऐतिहासिक पल पर शहरवासियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज की खुशी शब्दों में बयां करना नामुमकिन है क्योंकि एक ही दिन में रंगपंचमी का उल्लास, महिलाओं का सम्मान और टीम इंडिया का तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनना किसी चमत्कारिक संयोग से कम नहीं है। क्रिकेट प्रेमियों ने इस जीत को खिताब के सफल बचाव की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए पूरी रात सड़कों पर तिरंगा लहराकर जश्न मनाया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

