LPG cylinder Crisis: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 11वां दिन हैं। मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत-पाकिस्तान समेत अन्य देशों पर भी दिखने लगा है। देश के कई बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर की दिक्कत हो रही है। महाराष्ट्र कर्नाटक-राजस्थान-पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। जबकि सिलेंडर की कमी के कारण मुंबई के 20% होटल बंद हो गए हैं। गर स्थिति नहीं सुधरी तो अगले दो दिनों में मुंबई के 50% होटल बंद हो सकते हैं।
मुंबई में गैस होटलों की संघटना (एसोसिएशन) आहार ने बताया कि गैस सप्लाई की वजह से अब तक मुंबई के 20% होटल बंद हो चुके हैं। एसोसिएशन का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले 2 दिनों में मुंबई के 50% तक होटलों पर ताला लग सकता है। आहार की तरफ से अब तक होटल बंद रखने का कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।
एसोसिएशन ने पत्र में कहा कि फूड इंडस्ट्री दिन-रात चलती है और ये अस्पतालों, आईटी पार्कों और कॉलेज हॉस्टलों के लिए खाने का मुख्य स्रोत है। ट्रेन यात्रियों और व्यापारिक यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने में होटलों की बड़ी भूमिका है. सिलेंडर की सप्लाई रुकने से इन सभी सेवाओं में बाधा आएगी और आम जनता को भारी असुविधा होगी।
बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद
बेंगलुरु में होटलों के एक एसोसिएशन ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के बाद कामकाज पर असर पड़ने की चिंता जताते हुए SOS जारी किया है। पिछले शनिवार को LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने से घरेलू सिंलेडर 60 रुपए और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपए का इजाफा हुआ था। यह कदम ईरान-इजरायल युद्ध और मिडिल ईस्ट में मुख्य एनर्जी शिपंग रूट में आई रुकावट के बीच उठाया गया है।
चेन्नई में भी LPG सिलेंडरों की कमी
मुंबई के अलावा चेन्नई होटल एसोसिएशन ने शहर में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है। इस संकट के समाधान के लिए एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोकने की सूचना जारी की है। इस फैसले से रेस्तरां और भोजन से जुड़े बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है।
बुकिंग का समय बढ़ी
बता दें कि मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की बुकिंग का समय बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक अब इसे 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। ये फैसला ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग को लेकर लिया गया है. सरकार ने कहा है कि अभी तक घरेलू गैस या डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को तीन दिन पहले ही 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किया था, लेकिन अब 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब ग्राहकों को सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच 24 दिन का अंतर रखना होगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

