Oppostion Confidence Motion Om Biral: संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज (Budget Session-2026 Phase-2) के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही शुरू होते ह विपक्ष चुनाव आयोग पर वोट की दलाली करने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। विपक्षी सांसदों ने ‘देश को बचाना है, मोदी को हटाना है, ‘मोदी सरकार शेम-शेम’, ’वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इसके बाद विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। 50 से ज्यादा सांसदों ने पक्ष में वोट किया। इसके बाद पीठासीन ने प्रस्ताव पेश करने की परमिशन दे दी। अब इस प्रस्ताव पर 10 घंटे की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि विपक्ष के भारी हंगामे के कारण कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विपक्ष ने ओम बिरला पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इस दौरान कांग्रेस ने स्पीकर की गैर-मौजूदगी में डिप्टी स्पीकर के नियुक्त ना करने पर सवाल उठाए। कहा कि चेयर पर बैठे पीठासीन जगदंबिका पाल कैसे इस दौरान कार्यवाही चला सकते हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि देश का नेतृत्व कमजोर और बुजदिल है।

सत्र के पहले दिन राज्यसभा-लोकसभा में विपक्ष ने अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग के हालातों और भारत पर इसके असर पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया। देश के ऊर्जा संकट पर चर्चा की मांग की। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरिन रिजिजू ने कहा- स्पीकर के खिलाफ मोशन विपक्ष के मोशन पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं, वे चर्चा करें, लेकिन विपक्ष दूसरा मोशन ले आया है, जिसका विदेश मंत्री ने दोनों सदनों में बहुत अच्छे से जबाव दिया है।

लोकसभा के चेयर पर मौजूद जगदंबिका पाल ने बताया कि 10 घंटे बहस के लिए तय किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री रिजिजू का कहना है कि जब स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव लाया जाए, तो चेयरपर्सन के पैनल के सदस्य जगदंबिका पाल लोकसभा की अध्यक्षता कर सकते हैं। यह बहस आर्टिकल 94 के तहत होगी, जिसमें स्पीकर को पद से हटाने की मांग की गई है। बहस के समय खास नियम हैं कि जब स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव चर्चा में हो, तब स्पीकर खुद सदन की अध्यक्षता नहीं करते। उस समय डिप्टी स्पीकर या कोई अन्य सदस्य सदन की कार्यवाही चलाता है।

 रविशंकर प्रसाद ने किया ओम बिरला का बचाव

सदन में ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। इस दौरान बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे शख्स को कार्यवाही की अध्यक्षता करने का पूरा अधिकार है।

गौरव गोगोई ने पाल से कहा- आप चेयर पर बैठेंगे यह किसने तय किया

गौरव गोगोई ने कहा ने कहा, रेबिया केस में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जो स्पीकर और उसकी चेयर पर बैठने वाला पक्षपात नहीं करेगा। चर्चा की शुरुआत में आर्टिकल 96 से हुई। इसमें लिखा है कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान स्पीकर चेयर पर नहीं बैठ सकता। मैं पूछना चाहता हूं कि स्पीकर ने एक पैनल बनाया उसमें से कौन कौन चेयर पर बैठेगा, यह कैसे तय होगा। इसमें आपका नाम भी है कि आप स्पीकर की गैरमौजूदगी में स्पीकर की चेयर पर बैठेंगे यह किसने तय किया। जगदंबिका पाल ने कहा कि स्पीकर के ऑफिस को यह पावर है कि वे तय कर सकते हैं कि चेयरपर्सन पैनल में कौन होगा।

दुखी मन से लाए अविश्वास प्रस्ताव, हम मजबूर- गौरव गोगोई

गौरव गोगोई ने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है. यह प्रस्ताव लाते हुए हमें कोई खुशी, उमंग नहीं है। ओम बिरला के संबंध व्यक्तिगत रूप से हर सदस्य के साथ अच्छे हैं, लेकिन हम मजबूर हैं कि अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ रहा है। ओम बिरला पर हम व्यक्तिगत आक्रमण नहीं करना चाहते। संविधान को बचाने के लिए, सदन की मर्यादा बचाने के लिए हम मजबूर हैं यह प्रस्ताव लाने के लिए। बहुत दुखी मन से हमें यह प्रस्ताव लाना पड़ा है।

गौरव गोगोई ने पीठासीन पर उठाए सवाल, खड़े हुए अमित शाह

गौरव गोगोई ने पीठासीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेंडिंग हैं। स्पीकर के पास पीठासीन तय करने का अधिकार नहीं है। स्पीकर के पैनल में कई लोग हैं. यह कैसे तय किया गया कि जगदंबिका पाल चेयर पर रहेंगे। स्पीकर के तय किए नाम  कैसे तय करेंगे कि कौन संचालन करेगा। इस पर गृह मंत्री अमित शाह खड़े हुए और कहा कि चुनाव की स्थिति में भी स्पीकर का दफ्तर एक्टिव होता है। गौरव गोगोई ने कहा कि स्पीकर के पास पावर नहीं होती और यही हम देख रहे हैं कि संविधान का उल्लंघन हो रहा है। स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति में पावर डिप्टी स्पीकर के पास होती है, लेकिन यह सदन बगैर डिप्टी स्पीकर के चल रहा है. देश को यह पता चलना चाहिए। यह माइक भी अस्त्र बन गया है. जब माइक ही नहीं आता है, किस प्रकार से सदन की मर्यादा का उल्लंघन हो रहा है। देश को पता चलना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m