मनेंद्र पटेल, दुर्ग। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई (Tejan Bai) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जसिके बाद उन्हें रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।


जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय तीजन बाई वर्ष 2024 से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 दिनों से वह केवल जूस और फलों के सहारे ही रह रही थीं।

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनके परिजनों से तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई थी। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को दिलाई हैं पहचान
छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाली तीजन बाई कपालिक शैली की प्रमुख कलाकार हैं और अब तक करीब 17 देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

