राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग में ग्रुप- 5 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। आज से आवेदन और 15 अप्रैल से परीक्षा होगी। 30 मार्च आवेदन करने की आखिरी तारीख है। 4 अप्रैल तक आवेदनों में सुधार कर सकेंगे। 15 अप्रैल से ऑनलाइन परीक्षा शुरू होगी। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल परीक्षा आयोजित कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग में कुल 373 पद भरे जाएंगे

दरअसल स्वास्थ्य विभाग में भर्ती होना है। स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य समकक्ष पदों के लिए ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 होगी। मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और विभागीय संस्थानों में भर्ती होगी। कुल 373 पद भरे जाएंगे। मेरिट के आधार पर चयन होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।

मध्य प्रदेश के 22.5 लाख पेंशनर्स को बड़ा झटका: NSAP के तहत दी जाने वाली पेंशन में नहीं होगी बढ़ोतरी, 

इन पदों पर हो रही भर्ती

स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब अटेंडेंट, डेंटल टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, डायलिसिस टेक्नीशियन, निश्चेतना टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट सहित कई पैरामेडिकल और तकनीकी पद शामिल हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m