गोंद कतीरा शरीर को ठंडक देने, ऊर्जा बढ़ाने और पाचन सुधारने के लिए बहुत लोकप्रिय है। गर्मी के मौसम में तो इसका सेवन जरूर किसी ना किसी रूप में करना चाहिए। वैसे तो इससे बहुत कुछ बनाया जा सकता है लेकिन सबसे आसान होता है इसका ड्रिंक बनाना। गोंद कतीरा को भिगोकर अलग-अलग हेल्दी ड्रिंक बनाये जा सकते हैं। आज हम आपको गोंद कतीरा से बनने वाले आसान और पौष्टिक ड्रिंक की रेसिपी बतायेंगे।

गोंद कतीरा शरबत

सामग्री
1 छोटा चम्मच भिगोया हुआ गोंद कतीरा,1 गिलास ठंडा पानी,1–2 चम्मच चीनी या मिश्री,1 चम्मच गुलाब जल,बर्फ के टुकड़े
विधि
सबसे पहले गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो दें। इसके बाद एक गिलास में ठंडा पानी, चीनी और गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद ऊपर से भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें और बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं।

गोंद कतीरा दूध ड्रिंक

सामग्री
1 छोटा चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा,1 गिलास ठंडा दूध,1 चम्मच शहद या चीनी,थोड़े कटे हुए बादाम-पिस्ता
विधि
दूध वाला गोंद कतीरा ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले दूध में शहद या चीनी मिलाएं।इसमें गोंद कतीरा डालें।ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करें।

गोंद कतीरा फालूदा ड्रिंक

सामग्री
1 चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा,1 गिलास दूध,2 चम्मच फालूदा सेव,1 चम्मच गुलाब सिरप,1 स्कूप वनीला आइसक्रीम
विधि
सबसे पहले गिलास में दूध डालें।उसमें फालूदा सेव, गोंद कतीरा और गुलाब सिरप डालें।ऊपर से आइसक्रीम डालकर ठंडा-ठंडा पिएं।

गोंद कतीरा नींबू ड्रिंक

सामग्री
1 छोटा चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा,1 गिलास ठंडा पानी,1 चम्मच नींबू का रस,1 चम्मच शहद,चुटकी भर काला नमक
विधि
गोंद कतीरा की ये ड्रिंक बहुत ही ज़्यादा रिफ्रेशिंग लगती है क्योंकि इसके नींबू ऐड किया जाता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए पानी में नींबू रस और शहद मिलाएं।फिर उपर से काला नमक डालें।आखिर में इसमें गोंद कतीरा मिलाकर अच्छी तरह पी लें।

गोंद कतीरा ठंडाई

सामग्री
1 चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा,1 गिलास ठंडा दूध,1–2 चम्मच ठंडाई सिरप,कटे हुए ड्राई फ्रूट
विधि
ठंडाई एक ऐसी ड्रिंक है जो हर किसी को बेहतर पसंद आती है । इस ड्रिंक को बनाने के लिए दूध में ठंडाई सिरप मिलाएं, फिर गोंद कतीरा डालें।ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करें।