Raipur News : रायपुर. राजधानी रायपुर के केनाल रोड से रोजाना गुजरने वालों लोगों को मंगलवार को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है. कांग्रेस कल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए विधानसभा घेराव करने वाली है. इसके चलते केनाल रोड पर कई जगह यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा. हालांकि पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें : CG News : राजीव गांधी शिक्षा मिशन में करोड़ का कंप्यूटर खरीदी घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ EOW ने कोर्ट में पेश किया चालान

दरअसल, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता शामिल होने के अनुमान है. इस कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहने वाला है. सभी वाहन यात्रियों से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक केनाल रोड पर आवागमन करने वालों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रूट इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है.
वैकल्पिक मार्ग
01. पंडरी की ओर से आवागमन करने वाले शांति नगर से मधु पिल्ले चौक होकर IG कार्यालय गली से शंकर नगर की ओर आवागमन कर सकेंगे
02. आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पंडरी की ओर आवागमन करने वाले आनंद नगर चौक- भगत सिंह चौक- अम्बेडकर चौक- ऑक्सीजोन होकर आवागमन.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

