नेपाल के मोरंग जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने अचानक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी. नेपाल के मनमोहन कॉलेज में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की किताबें जलाने की घटना ने कूटनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. चीन ने कड़ा विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. नेपाल सरकार ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना से दोनों देशों के रिश्तों पर असर की आशंका बढ़ गई है. चीन ने इसे गंभीरता से लिया है।
मोरंग जिले के मनमोहन टेक्निकल कॉलेज में सैकड़ों किताबों को आग के हवाले कर दिया गया, जिनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चर्चित किताब “द गवर्नेंस ऑफ चाइना” भी शामिल थी. यह किताब चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के भाषणों और लेखों का कलेक्शन है, जिसे पांच वॉल्यूम में प्रकाशित किया गया था.
नेपाल में शी जिनपिंग की किताबों को कचरे की तरह जलाने की घटना ने नेपाल-चीन संबंधों में नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह घटना नेपाल के मोरंग जिले के बुढ़ीगंगा स्थित मनमोहन टेक्निकल कॉलेज में शनिवार रात हुई। जहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पुरानी किताबों और दस्तावेजों को जलाया गया। इसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रसिद्ध किताब “The Governance of China” की सैकड़ों प्रतियां भी शामिल थीं। इसे लेकर चीन ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें किताबों को आग के हवाले करते दिखाया गया। वीडियो के फैलते ही चीन के काठमांडू स्थित दूतावास ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। चीनी दूतावास ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को नोट वर्बेल भेजकर घटना पर गहरी चिंता जताई और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। चीन ने इसे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को प्रभावित करने वाली संवेदनशील घटना बताया।
चीनी दूतावास की मांग पर नेपाल सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई। विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को पत्र भेजा, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने नेपाल पुलिस और मोरंग जिले के स्थानीय प्रशासन को घटना की जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कॉलेज प्रशासन और स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह जानबूझकर नहीं किया गया। वे दावा करते हैं कि लाइब्रेरी में जगह बनाने के लिए पुरानी, क्षतिग्रस्त किताबें, पुराने कागजात और कचरा साफ किया जा रहा था। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है और परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
नेपाल चीन का महत्वपूर्ण पड़ोसी है और दोनों देश बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) समेत कई परियोजनाओं पर सहयोग करते हैं। यह घटना नेपाल में बढ़ते चीन-विरोधी भावनाओं या पुस्तकालय प्रबंधन की लापरवाही का संकेत मानी जा रही है। चीन ने इसे गंभीरता से लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल प्रशासन ने मीडिया को वीडियो हटाने के लिए भी कहा। घटना नेपाल-चीन संबंधों की नाजुकता को उजागर करती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

