कुमार इंदर, जबलपुर। इंदौर के बहुचर्चित अक्षय शर्मा हत्याकांड मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि हत्याकांड के आरोपी शहर एक अलग-अलग इलाकों में फरारी काट रहे थे। पुलिस ने इन पर इनाम भी घोषित किया था।
पुलिस ने हत्याकांड के तीन आरोपियों शशिकांत शर्मा, गौरव और रविकांत को जबलपुर से पकड़ा गया है। यह तीनों इंदौर के अक्षय शर्मा हत्याकांड के आरोपी है। जबलपुर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया है। आपको बता दें कि इंदौर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अक्षय शर्मा को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। इंदौर से शाजापुर ले जाकर निर्वस्त्र कर मारपीट की। इतना ही नहीं मारपीट के बाद गर्म रॉड से शरीर पर निशान बनाए थे।
17 जनवरी को हुई थी वारदात
यह पूरी वारदात 17 जनवरी को हुई थी। इसके बाद से ही ये तीनों आरोपी फरार थे। जबलपुर सीएसपी रितेश शिव ने बताया कि इंदौर हत्याकांड के तीन आरोपियों की शहर में तलाशी की जा रही थी। इस अपराध में कुल 8 नामजद आरोपी थे। जिसमें तीन पहले ही पकड़े जा चुके है। तीनों आरोपी बाणगंगा के निवासी और आपस में रिश्तेदार है।
तीन पहले हो चुके है गिरफ्तार, दो अभी भी फरार
इस जघन्य हत्याकांड मामले में पुलिस ने विनोद शर्मा, रिंकू शर्मा, राहुल शर्मा, शशिकांत शर्मा, रवि शर्मा, गोविंद शर्मा, गौरव शर्मा और सत्यम शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही सभी आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। इस दौरान इंदौर पुलिस ने विनोद शर्मा, रिंकू शर्मा और राहुल शर्मा को तुरंत दबोच लिया। जबकि तीन आरोपी फरार होकर जबलपुर में छिपे थे। वहीं सत्यम शर्मा और रवि शर्मा अभी भी फरार है, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

