जयपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जयपुर दौरे पर हैं। सीएम शनिवार को आईटीसी राजपूताना में आयोजित ‘Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh’ में शामिल हुए। जहां उन्होंने कई बड़े उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश को लेकर अहम चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए उद्योग जगत को निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि अनुकूल नीतियों, मजबूत अधोसंरचना और कुशल मानव संसाधन के साथ मध्यप्रदेश निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य बनकर उभर रहा है। मध्यप्रदेश और राजस्थान जुड़वां भाइयों की तरह हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, मध्यप्रदेश हर सेक्टर में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। राज्य में पीपीपी मॉडल के आधार पर मेडिकल कॉलेजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। व्यापार और उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए मध्यप्रदेश में सभी आवश्यक संसाधनों के साथ-साथ सबसे किफायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 26 अनुकूल नीतियां हैं, इसके साथ ही उद्योगों और निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सीएम ने इनसे की चर्चा
बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने इससे पहले कई बड़े उद्यमियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की। मुख्यमंत्री ने TiE Global के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रताप शर्मा के साथ वन-टू-वन चर्चा की। वहीं Insolation Energy Ltd. चेयरमैन मनीष गुप्ता के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान मध्यप्रदेश में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Akshay Infrasys के फाउंडिंग चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Akshay Hada के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान मध्यप्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान Pratap Technocrats Pvt Ltd के चेयरमैन देवेंद्र सिंह शेखावत के साथ प्रदेश में निवेश को लेकर वन-टू-वन चर्चा की।
इस दौरान Mahindra Lifespaces के बिजनेस हेड (IC & IC North) अनुज बिंदल के साथ वन-टू-वन चर्चा हुई। साथ ही Federation of Rajasthan Trade & Industry (FORTI) के प्रेसिडेंट सुरेश अग्रवाल के साथ भी प्रदेश में निवेश को लेकर वन-टू-वन चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान Plastic Manufacturers Association Rajasthan (PMAR) प्रेसिडेंट श्रवण शर्मा और Mohit Polytech Pvt Ltd से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान मध्यप्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर सार्थक संवाद हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

