दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित एसडीएम कार्यालय के पीछे बने जंगल के पत्तों में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

यह भी पढ़ें: अचानक मिर्जापुर से सीधे सीधी पहुंचे CM डॉ. मोहन.अधिकारियों को नहीं लगी भनक, मचा हड़कंप

​जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय के पीछे सूखे पत्तों के ढेर में आग धधक उठी थी। देखते ही देखते लपटें बढ़ने लगीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें: बड़े खतरनाक लोग हैं! मारपीट की झूठी कहानी सुनकर बुलाई पुलिस, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर की जलाने की कोशिश, वर्दी भी फाड़ी

स्थानीय के अनुसार इस आग का कारण हर्बल पार्क की ओर घूमने वाले आवारा युवकों की लापरवाही बताई जा रही है। अक्सर इस इलाके में युवक सिगरेट और बीड़ी का सेवन करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी जलती हुई सिगरेट या बीड़ी के टुकड़े को सूखे पत्तों पर फेंकने की वजह से यह आग भड़की। ​

यह भी पढ़ें: मुरैना में रेत माफियाओं का आतंक: गश्त पर निकली पुलिस के वाहन को मारी टक्कर, प्रधान आरक्षक घायल 

इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि आग कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम तक नहीं पहुंची। अगर आग की लपटें रिकॉर्ड रूम की फाइलों को अपनी चपेट में ले लेतीं, तो प्रशासन का कई सालों का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर खाक हो सकता था। प्रशासन अब इस क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने पर क्या विचार करता है यह देखने की बात है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m