समीर शेख, बड़वानी। जिले के छोटे के से कस्बे से निकले अमजद कुरेशी इन दोनों बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं। मध्यवर्गीय परिवार से आने वाले अमजद लंबे समय से मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे। वह जॉन अब्राहम की वेलकम बैक, ड्रीम गर्ल फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ दिखे थे। वहीं अब वह संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में नजर आएंगे। उन्होंने लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) से अपने साधारण जीवन से लेकर फिल्मों तह पहुंचने और फिल्मी लाइफस्टाइल जीने के अनुभव को साझा किया। 

असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार

अमजद कुरैशी ने अपनी फिल्मी दुनिया का अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार वह असफल भी हुए, लेकिन हार नहीं मानी। उनके दोस्तों और परिवार के लोगों ने समय-समय पर प्रोत्साहन दिया, जिसके लिए वह सभी का आभार भी मानते हैं। 

बॉलीवुड-साउथ समेत 30 फिल्में कर चुके हैं अमजद

अमजद कुरैशी ने अब तक तकरीबन 30 फिल्में की है, जिसमें बॉलीवुड और साउथ की फिल्में शामिल है। इससे पहले वह वेलकम बैक में जॉन अब्राहम के साथ भी नजर आए थे। साथ ही कई फिल्में कतार में हैं जो रिलीज होने वाली हैं। जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। 

विवादों में है ‘केडी: द डेविल’ का गाना

उनकी आगामी फिल्म ‘केडी: द डेविल’ 30 अप्रैल को पांच भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इममें संजय, दत्त शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि इन दिनों फिल्म का आइटम सॉन्ग “सरके चुनरी सरके” विवादों में है। अमजद कुरैशी भी इस गाने में संजय दत्त के साथ नजर आए है। साथ ही वह इस फिल्म में कास्टिंग डायरेक्टर की भी भूमिका निभा रहे हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m