MP Bee Attack: मध्य प्रदेश में रविवार को मधुमक्खियों ने जमकर तांडव मचाया। शाजापुर में जहां मधुमक्खियों के हमले में 24 भेड़ों की मौत हो गई। वहीं बैतूल में एक युवक पर जानलेवा अटैक कर पूरे झुंड ने उसे 1 किलोमीटर तक दौड़ाया। इतना ही नहीं, पानी की टंकी में छिपने पर भी डंक मारते रहे। इसी तरह खंडवा में 5 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया।
शाजापुर में मधुमक्खियों के हमले में 24 भेड़ की मौत
मोहित भावसार, शाजापुर। तिलावद पुलिस चौकी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में 24 भेड़ों की मौत का मामला सामने आया है। घटना में चरवाहा घायल हुआ है, जिसे सीहोर में इलाज के लिए भेजा गया है।
भेड़ों के पानी पीने के दौरान किया हमला
शुजालपुर के पास तिलावद पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सलकनखेड़ी में मधुमक्खियों ने उस वक्त हमला किया जब भेड़ का समूह नदी के पास पानी पीने रहा थ, यहां मधुमक्खी के हमले से 24 भेड़ों की मौके पर मौत हो गई। घटना में राजस्थान का एक चरवाहा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीहोर रेफर किया गया है। पशुपालक को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

चरवाहा समूह की 220 भेड़ों की हल्दी खाने से हुई थी मौत
इसी चरवाहा समूह के साथ 25 फरवरी को भी बड़ा हादसा हो चुका है। उस समय मैना गांव के साप्ताहिक बाजार से खरीदी गई हल्दी भेड़ों को खिलाई गई थी, जिसके बाद 220 भेड़ों की मौत हो गई थी। उस घटना में मिलावटी हल्दी की आशंका जताई गई थी। चरवाहा ने इसे प्राकृतिक आपदा बताते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता और मदद की गुहार लगाई है।
बैतूल में मधुमक्खियों का जानलेवा अटैक
अमित पवार, बैतूल। एमपी के बैतूल में एक युवक पर मधुमक्खियों ने जानलेवा अटैक किया। हमले से बचने के लिए वह एक किलोमीटर तक भागता रहा। लेकिन मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। घटना खेड़ी सांवलीगढ़ गांव की है।
युवक भागते हुए बस्ती के अंदर पहुंच गया। उसे बचाने के लिए लोगों ने आग भी जलाई लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद वह भागकर पानी से भरे एक टंकी में डूब गया लेकिन तब भी मधुमक्खियां उसे डंक मारते रही। कुछ देर बाद मधुमक्खियां खुद ही चली गईं। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसके पूरे शरीर पर डंक लगने से उसकी हालत खराब हो गई।
खेत में काम कर रहे गांव के 5 लोगों को काटा
इमरान खान, खंडवा। मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रहे 5 से ज्यादा लोगों को काट दिया। मामला जावर के कुलवाड़ा गांव का है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

